इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त: देश का बंटवारा और गहरे जख्म | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त: देश का बंटवारा और गहरे जख्म

Date : 13-Aug-2025

इतिहास में 14 अगस्त का दिन उपमहाद्वीप के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक रहा है। वर्ष 1947 में इसी दिन ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता आंदोलनों के बीच उपमहाद्वीप का विभाजन हुआ और भारत व पाकिस्तान के रूप में दो अलग-अलग राष्ट्र अस्तित्व में आए।

यह विभाजन लाखों लोगों के जीवन में गहरा बदलाव लेकर आया। सीमा रेखा खींचे जाने के बाद करोड़ों लोगों को अपने घर-बार छोड़कर नई सीमाओं के पार जाना पड़ा। इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा, दंगे और मानवीय त्रासदियों ने दोनों देशों को गहरे जख्म दिए। इतिहासकारों के अनुसार, विभाजन के दौरान लगभग 10 से 15 मिलियन लोग विस्थापित हुए और लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई।

14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जबकि भारत में यह दिन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के रूप में स्मरण किया जाता है।

विभाजन की पीड़ा और त्रासदी को याद रखने तथा भावी पीढ़ियों को इसके बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में घोषित किया। इस दिन देशभर में विभाजन के समय झेली गई कठिनाइयों, बलिदानों और साहस की कहानियों को साझा किया जाता है, ताकि इतिहास के इस कठिन दौर से सबक लिया जा सके और एकता व सद्भाव की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1862 - बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।

1908 - इंग्लैंड में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।

1917 - चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 - बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1936 - बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।

1938 - बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

1947 - भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र बना।

1968 - मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।

1971 - बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1975 - पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।

2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।

2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।

2006 - इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

2007 - पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।

2013 - मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

जन्म

1995 - ऐश्वर्या पिस्से - भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटर साइकिल रेसर हैं।

1970 - रामेश्वर तेली - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम के सक्रिय भारतीय राजनेता हैं।

1968 - प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर।

1957 - जॉनी लीवर - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।

1941 - टी. वी. रामकृष्णन - भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं।

1924 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।

1924 - सैयद मुजफ़्फ़र हुसैन बर्नी - उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

1900 - एस. के. पाटिल - मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।

निधन

1941 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

1979 - एडौर्ड गौबर्ट - पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।

1984 - खाशाबा जाधव - भारतीय कुश्ती खिलाड़ी, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।

1988 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश।

1996 - अमृतराय - प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक।

2000 - हवा सिंह - भारतीय मुक्केबाज।

2007 - येनो मीनागावा - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज जापानी महिला।

2011- शम्मी कपूर - प्रसिद्ध अभिनेता।

2012 - विलासराव देशमुख - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता।

2017 - चंद्रकांत देवताले - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार।

2018 - बलरामजी दास टंडन - छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल।

2022 - राकेश झुनझुनवाला - भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी।

महत्वपूर्ण दिवस

-विश्व युवक दिवस।

-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement