राजीव प्रताप रूडी का 25 साल का दबदबा कायम, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में संजीव बाल्यान को हराया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राजीव प्रताप रूडी का 25 साल का दबदबा कायम, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में संजीव बाल्यान को हराया

Date : 13-Aug-2025

नई दिल्ली, 13 अगस्त । राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के प्रबंधन में अपना 25 साल पुराना प्रभुत्व कायम रखा। मंगलवार को हुए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के चुनाव में भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने अपने साथी भाजपा नेता संजीव बालियान को 100 वोटों से हरा दिया। चुनाव में दोनों के ही बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। इस चुनाव में पहली बार भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने वोट किया, जिसमें भाजपा के अमित शाह, जेपी नड्डा और कांग्रेस की सोनिया गांधी सहित प्रमुख सदस्य शामिल हैं। राजीव प्रताप रूडी को 391 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संजीव बालियन को 291 वोट मिले।

खेल सचिव पद पर राजीव शुक्ला, संस्कृति सचिव के पद पर तिरुचि शिवा ओर कोषाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र रेड्डी निर्विरोध चुने हुए। चुनाव जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि वोटों की गिनती पूरी होते हुए बुधवार सुबह 4 बजे नतीजों की घोषणा हुई। इस चुनाव में कुल 1295 वोट पड़े। उन्होंने कहा कि यह उनके पैनल की जीत है। पैनल में कांग्रेस, सपा, टीएमसी और निर्दलीय सांसद थे।

उल्लेखनीय है कि सचिव पद पर चुनाव 20 साल बाद हुआ है। इस क्लब के सदस्यों की संख्या लगभग 1300 है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement