हर घर तिरंगाः अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हर घर तिरंगाः अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Date : 13-Aug-2025

नई दिल्ली, 13 अगस्त । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पत्नी सोनल शाह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement