अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना ईडी के समक्ष पेश हुए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना ईडी के समक्ष पेश हुए

Date : 13-Aug-2025

नई दिल्‍ली, 13 अगस्‍त। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को नई दिल्‍ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी एक ‘अवैध’ सट्टेबाजी ऐप से जुड़े जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं। ईडी इस ऐप से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करना चाहती है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 38 वर्षीय सुरेश रैना को 13 अगस्‍त को 1xBet नामक ऐप से जुड़े एक अवैध सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी करके पूछताछ के लिए आज बुलाया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement