राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह विशेष संबोधन आज शाम 7 बजे से प्रसारित होगा।
यह प्रसारण आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में, फिर अंग्रेजी में किया जाएगा।
दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल इसे विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेंगे। इसके अलावा, आकाशवाणी रात 9:30 बजे अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर क्षेत्रीय भाषाओं में इस संबोधन का प्रसारण करेगा।
यह वार्षिक परंपरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के नागरिकों को संबोधित करने और राष्ट्र के विकास, चुनौतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।
