मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मिले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मिले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Date : 14-Aug-2025

भोपाल, 14 अगस्त। मध्‍य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित उनके निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह हम सभी के लिए विशेष गर्व का विषय है कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल, रीवा के छात्र रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement