रक्षा मंत्री ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आदिवासी छात्रों से बातचीत की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रक्षा मंत्री ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आदिवासी छात्रों से बातचीत की

Date : 14-Aug-2025

ई दिल्ली, 14 अगस्त।​ लाल किला के स्वतंत्रता दिवस समारोह ​में हिस्सा लेने वाले आदिवासी समुदायों के 30 मेधावी छात्रों​ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​गुरुवार को साउथ ब्लॉक​ में बातचीत की।​ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने छात्रों से हर चुनौती का आत्मविश्वास और निडरता से सामना करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से मानवीय मूल्यों पर अडिग रहने और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अपने चरित्र निर्माण पर भी समान रूप से ​जोर देने का आह्वान किया।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के​ यह उच्चतर माध्यमिक छात्र सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा​ ​'आरोहण: द्वीप से दिल्ली​' का हिस्सा हैं। राजनाथ सिंह ने​ भारत को सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।​ रक्षा मंत्री ने अतिथि छात्रों को अपना स्नेह व्यक्त करते हुए मिठाइयां बांटी। छात्रों को​ द्वीप​ समूह के स्थानीय आदिवासी कारीगरों ​के हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह भेंट ​किये गए।

बातचीत के दौरान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और एकीकृत रक्षा अध्यक्ष एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी उपस्थित थे। आरोहण: द्वीपसे दिल्ली कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ द्वीपीय समुदायों के युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना है। इस यात्रा कार्यक्रम में लाल किला, इंडिया गेट, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और ताजमहल जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के साथ-साथ दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र जैसे प्रमुख संस्थानों का भ्रमण भी शामिल है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने और द्वीपीय देशों के भावी नेताओं को सशक्त बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement