लाल किले पर प्रधानमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लाल किले पर प्रधानमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Date : 15-Aug-2025

 नई दिल्ली, 15 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पूर्व उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

 
प्रधानमंत्री को लाल किले पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रगान के साथ सलामी ली।
 
लाल किले से ध्वजारोहण और राष्ट्र को संबोधन की परंपरा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के कार्यकाल से चली आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 12 वर्षों तक राष्ट्र को संबोधित करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement