नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का चेन्नई में निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का चेन्नई में निधन

Date : 15-Aug-2025

चेन्नई, 15 अगस्त। नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का निधन हो गया। वे काफी दिन से बीमार थे। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाज आज शाम 6.23 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष के थे। तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक, एल. गणेशन मणिपुर के राज्यपाल रहते हुए नागालैंड के राज्यपाल भी रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता और नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन आठ अगस्त को सुबह चेन्नई स्थित अपने घर पर फिसलकर गिरने गए थे जिससे सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहांं डॉक्टरों द्वारा उनका गहन उपचार किया जा रहा था। अपोलो के डॉक्टरों ने घोषणा की कि उपचार का कोई प्रभाव नहीं होने पर आज शाम 6.23 बजे उनका निधन हो गया।

एल. गणेशन का जन्म 16 फ़रवरी, 1945 को हुआ था। वे तंजावुर के मूल निवासी थे। भाजपा के तमिलनाडु राज्य सचिव नियुक्त होने से पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में थे। कम उम्र में ही अपने पिता को खो देने के बाद वे अपने बड़े भाई की गोद में पले-बढ़े और वे अविवाहित थे। अपनी पूर्णकालिक नौकरी छोड़कर आरएसएस संगठन से जुड़ गए थे। बाद में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे पार्टी के तमिलनाडु राज्य अध्यक्ष रहे। 1991 में भाजपा के राज्य संगठन सचिव बनने के बाद उन्होंने 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव दक्षिण चेन्नई निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लिए लड़े और हार गए। हालांकि, वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए। 2021 में, उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा मणिपुर राज्य का 17वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement