जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं: श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं: श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान

Date : 16-Aug-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने इस पर्व को आनंद और उत्साह से भरपूर बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं आत्म-विकास और आत्म-साक्षात्कार की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीकृष्ण ने मानवता को धर्म के मार्ग पर चलकर परम सत्य की प्राप्ति का मार्ग दिखाया।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि जन्माष्टमी का पर्व योगेश्वर श्रीकृष्ण द्वारा प्रतिपादित शाश्वत मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का पालन करें और समाज एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement