प्रधानमंत्री ने नवरोज़ पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने नवरोज़ पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Date : 16-Aug-2025

नई दिल्ली, 16 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पारसी नववर्ष 'नवरोज़' के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पारसी नववर्ष के प्रारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे राष्ट्र के प्रति पारसी समुदाय के स्थायी योगदान पर हम सभी को गर्व है। यह वर्ष सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। नवरोज़ मुबारक!”

उल्लेखनीय है कि नवरोज़ का पर्व पारसी समुदाय द्वारा पारंपरिक उल्लास और आध्यात्मिक भावना के साथ मनाया जाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement