हैदराबाद में कृष्ण जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हैदराबाद में कृष्ण जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत

Date : 18-Aug-2025

हैदराबाद, 18 अगस्त। हैदराबाद के रामनाथपुर के गोकुलनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाते हुए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक रथ बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार आधी रात के बाद उस समय हुई जब जुलूस का समापन हो रहा था। इस घटना में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रचकोंडा एसएचओ उप्पल के भास्कर ने घटना की पुष्टि की है।

मृतकों की पहचान कृष्णा यादव (21), सुरेश यादव (34), श्रीकांत रेड्डी (35), रुद्रविकास (39) और राजेंद्र रेड्डी (45) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement