उत्तराखंड: कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लौटा श्रद्धालुओं का चौथा दल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उत्तराखंड: कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लौटा श्रद्धालुओं का चौथा दल

Date : 18-Aug-2025

देहरादून, 18 अगस्त। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर श्रद्धालुओं का चौथा दल सोमवार सुबह 9:00 बजे भारतीय सीमा में प्रवेश किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने पिथौरागढ़ में लिपुलेख दर्रे पर यात्रियों का स्वागत किया। सड़क मार्ग की अनुकूल स्थिति को देखते हुए यह दल आज ही धारचूला पहुंचेगा, जहां यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता अपनाई जा रही है। तीर्थ यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement