मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण

Date : 18-Aug-2025

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन के कोच बनाने की फैक्टरी का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर भी दी। उन्होंने लिखा कि सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री माेदी से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री से

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिककरण का वातावरण चल रहा है। इस दिशा में स्वदेशी का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है की स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाए जाएं। इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल से औद्योगिकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फल स्वरुप 30 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू किए जा चुके हैं और 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement