विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिवेश में वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता को भारतीय प्रेस महापंजीयक (पीआरजीआई) योगेश बावेजा ने कहा है कि समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रेस सेवा पोर्टल को एकल-खिड़की समाधान के रूप में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी, अनुमोदन में तेज़ी आएगी, प्रकाशकों के लिए व्यापार करना आसान होगा और प्रकाशकों की समस्याओं का समाधान होगा। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत हैदराबाद स्थित प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा आयोजित वार्ता में प्रकाशकों के साथ बातचीत कर रहे थे।
पीआईबी हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक श्रुति पाटिल ने बताया कि तेलंगाना में यह अपनी तरह का पहला इंटरैक्टिव सत्र था, जिसका उद्देश्य प्रकाशकों की जिज्ञासाओं का समाधान करना और नए पत्रिका पंजीकरण अधिनियम (पीआरपी अधिनियम) पर मार्गदर्शन प्रदान करना था। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पीआईबी हैदराबाद, पीआरजीआई के सहयोग से, जल्द ही प्रकाशकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित करेगा।
उप प्रेस रजिस्ट्रार आशुतोष मोहले ने बताया कि पिछले साल मार्च से पूरी पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर 60 दिनों के भीतर कोई जवाब नहीं मिलता है, तो आवेदन स्वीकृत मान लिए जाएँगे। उन्होंने प्रकाशकों से एजेंटों से बचने और सीधे पीआरजीआई पोर्टल का उपयोग करने के महत्व पर ज़ोर दिया।
