भारतीय डाक ने देश भर में डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए उन्नत डाक प्रौद्योगिकी - आईटी 2.0 लॉन्च किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारतीय डाक ने देश भर में डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए उन्नत डाक प्रौद्योगिकी - आईटी 2.0 लॉन्च किया

Date : 20-Aug-2025

 

भारतीय डाक ने आज घोषणा की कि उसने आईटी 2.0 - उन्नत डाक प्रौद्योगिकी (एपीटी) की राष्ट्रव्यापी शुरुआत के साथ डिजिटल परिवर्तन के एक नए युग में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल को डिजिटल इंडिया की दिशा में भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

 

डाक प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित यह प्रणाली सरकार के मेघराज 2.0 क्लाउड पर चलती है और बीएसएनएल की राष्ट्रव्यापी कनेक्टिविटी द्वारा समर्थित है। यह नई प्रणाली कई अगली पीढ़ी की सुविधाएँ प्रदान करती है, जिनमें एकीकृत इंटरफ़ेस, क्यूआर-कोड-आधारित भुगतान, ओटीपी-आधारित डिलीवरी और सटीकता में सुधार के लिए 10-अंकीय अल्फ़ान्यूमेरिक DIGIPIN शामिल हैं।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement