फतेहपुर, 20 अगस्त। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर विहिप व बजरंग दल सहित हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल द्वारा धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा यात्रा बिंदकी कस्बे के विभिन्न गांव में घूमते हुए बिन्दकी नगर के ललौली चौराहे पहुंची। ललौली चौराहे से यह यात्रा विभिन्न स्थान होते हुए मलवा कस्बे पहुंची जहां पर विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर यात्रा में चल रहे लोग शामिल हुए।
बिन्दकी नगर के ललौली चौराहा में आज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा मोटरसाइकिल से धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह धर्म ध्वजा यात्रा बिंदकी क्षेत्र के डीघ, जहानपुर, हरदौली, घेरवा, भवानीपुर खिदिरपुर आदि में भी घूमी। बिंदकी से धर्म ध्वजा यात्रा तेंदुली चौडगरा मुरादीपुर होते हुए फतेहपुर जनपद के मलवा कस्बा पहुंची।
धर्म ध्वजा यात्रा के मामले में विश्व हिंदू परिषद के मलवा प्रखंड के मंत्री व यात्रा प्रमुख सरवन सिंह ने बताया कि यात्रा का समापन मलवां कस्बे में होगा। जहां पर विश्व हिंदू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। धर्म ध्वज यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के मलवां प्रखंड के मंत्री सरवन सिंह, हर्षित द्विवेदी, नागेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, धीरू सिंह, आदर्श अवस्थी, रजत त्रिवेदी, आकाश सिंह, अर्पित कुमार, नर्मदा सागर शुक्ला, गोलू शुक्ला, गोरे अवस्थी आदि के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा।
