छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना

Date : 21-Aug-2025

रायपुर, 21 अगस्त।मुमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से देर शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, जापान और साउथ कोरिया का प्रवास रहेगा। बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विदेश दौरा होगा। मुख्यमंत्री आज सुबह 08:40 पर वह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए । दिल्ली में श्री साय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहां वे एक या दो बैठकों में शामिल होंगे और शाम को जापान के लिए उड़ान भरेंगे। उनके साथ प्रवास पर जाने वालों में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। इन दोनों ही देशों में वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। सीएम साय दिल्ली में एक या दो बैठकों में शामिल होंगे और शाम को जापान के लिए उड़ान भरेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान की ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम का पहला विदेश दौरा काफी मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की सरकार इस पर प्रयास कर रही है। जापान में वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। जापान के बाद मुख्यमंत्री और उनकी टीम दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया जाएगी। वहां भी उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी को लेकर बैठकों का आयोजन होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री साय 31 अगस्त की शाम को दिल्ली लौटेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और अधिकारी भी विदेश दौरे पर जा रहे हैं। मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी सीएम के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement