सिक्किम के अपर रिम्बी गांव में भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिक्किम के अपर रिम्बी गांव में भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Date : 12-Sep-2025

सिक्किम के गेजिंग जिले के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अपर रिम्बी गांव में गुरुवार रात भीषण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई और 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही भारी वर्षा के बीच गुरुवार देर रात अपर रिम्बी गांव में भूस्खलन हुआ। घर के ऊपर से आए भूस्खलन ने घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और अंदर सो रहे लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों, जिला आपदा प्रबंधन दल, पुलिसकर्मियों, एसएसबी जवानों और स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

गेजिंग जिले के पुलिस अधीक्षक छिरिंग शेरपा ने बताया कि भारी बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच दो लोगों को बचा लिया गया। व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक तथा मंत्री भीम हांग लिम्बू कल रात राजधानी गंगटोक से अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल हुए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement