छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से पूज्य संत श्री असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

National

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से पूज्य संत श्री असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट

Date : 13-Sep-2025
रायपुर, 13 सितम्बर 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर पूज्य संत  असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और पूज्य संत असंग देव जी के मध्य विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी संतगण भी उपस्थित थे।
 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement