सिक्किम में भूस्खलन से पंचायत अध्यक्ष की मौत, अब तक 5 लोगों की जा चुकी है जान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिक्किम में भूस्खलन से पंचायत अध्यक्ष की मौत, अब तक 5 लोगों की जा चुकी है जान

Date : 14-Sep-2025

गंगटोक, 14 सितंबर । सिक्किम के गेजिंग जिले के 19-सरदोंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद मृतक गुरुंग का शव बरामद किया गया।

19-सरदोंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग की शनिवार देर रात अपर सरदोंग के लामा गांव वार्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मृतक के घर के पास हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के प्रयासों के बाद शव बरामद किया गया। भारी बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंचायत अध्यक्ष राजेन गरुंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि दिवंगत गुरुंग की अपने समुदाय के प्रति निःस्वार्थ सेवा और लोगों के लिए उनके अथक योगदान को गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश से जानमाल का काफी नुकसान हो रहा है। खासकर पश्चिमी सिक्किम में भूस्खलन के कारण अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। पश्चिम सिक्किम के अपर रिम्बिक में 11 सितंबर की रात भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 10 सितंबर की सुबह पश्चिम सिक्किम के ही थांगसिंग में भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement