भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं : प्रधानमंत्री

Date : 15-Sep-2025

पटना/पूर्णिया, 15 सितम्बर। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया हवाईअड्डे का उद्घाटन किया, साथ ही राज्य को 40 हजार से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक ओर जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पक्की जिम्मेदारी है। जो इन लोगों को बचाने में जुटे है, उन्हें बताता हूं कि भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं।

बिहार में हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) और घुसपैठिए को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) घुसपैठिए को बचा रही है। विपक्ष ऐसा वोट बैंक के लिए कर रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार घुसपैठिए को बाहर निकालने का काम करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने बिहार का शोषण किया। इन लोगों को बिहार से नफरत है। कांग्रेस-राजद ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। अपनी तिजोरी भरने वाले गरीबों का घर क्यों भरे। पहले कांग्रेस-राजद की सरकार में सरकारी योजना में घोटाला किया जाता था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। जो आजकर यहां घूम रहे हैं, उन्होने मेरे आने से पहले मखाने का नाम भी नहीं सुना होगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के कुशासन का नुकसान पूर्णिया के लोगों को उठाना पड़ा,लेकिन अब स्थिति बदल रही है। हर गरीब को जब तक पक्का घर नहीं मिलता, तबतक शांत नहीं बैठूंगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी कर रही है। ये लोग बिहार को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। राजद के राज में हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम थी। वहीं अब राजग की सरकार में महिलाएं जीविका दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। राजद -कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता ही सबसे बड़ा काम है, लेकिन मोदी के लिए जनता ही उसका परिवार है। इसलिए मैं कहता हूं… सबका साथ, सबका विकास। देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। पिछड़े को प्राथमिकी, गरीब की सेवा ही मोदी का लक्ष्य है। 4 करोड़ लोगों को पक्का आवास मिल चुका है। अब 3 करोड़ लोगों को आवास देने की तैयारी की जा रही है। जब तक सभी को पक्का घर नहीं मिलेगा, मोदी रूकने वाला नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार यहां के पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देरी से पूर्णिया पहुंचने पर उन्होंने जनता से क्षमा मांगी है और कहा कि देरी के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी तादाद में जुटे रहे, इसके लिए आप सभी को धन्यवाद।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट व टर्मिनल भवन, अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन, भागलपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पूर्णिया में शुक्राणु केंद्र और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, विक्रमशिला कटरिया नई रेल लाइन, कोसी मेची अंत:राज्यीय नदी जोड़ परियोजना, सुपौल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कटिहार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, दरभंगा में जलापूर्ति परियोजना, कटिहार में जलापूर्ति परियोजना और भागलपुर में जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास भी किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement