राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावित किसानों से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावित किसानों से की मुलाकात

Date : 15-Sep-2025

चंडीगढ़, 15 सितंबर। पंजाब में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को पंजाब पहुंचे। उन्होंने सीमावर्ती गांवों का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेता मौजूद रहे।

पंजाब में अभी तक बाढ़ से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। राहुल गांधी सोमवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह घोनेवाल गांव रवाना हुए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डूबी फसलें और टूटे घर देखे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा भी टेका।

इसके बाद वह गुरदासपुर के गुरचक्क गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बांध टूटने से जलमग्न हुए खेतों और घरों को देखा। राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की। इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी ने दीनानगर में बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात की।

राहुल गांधी गुरदासपुर में दीनागनर के गांव मकोड़ा पत्तन में बाढ़ प्रभावित किसानों से बातचीत की। इसके बाद उन्हें बाढ़ प्रभावित 7 गांवों का दौरा करना था, मगर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों और राहुल गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद राहुल मकौड़ा पत्तन से ही वापस दीनानगर चले गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement