मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज नई दिल्ली स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सदैव अटल जी का भी दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में, मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। वह आज दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे और नए संसद भवन का दौरा करेंगे।
डॉ. रामगुलाम तिरुपति, मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और देहरादून की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद कल नई दिल्ली पहुँचे। आज उनकी आठ दिवसीय भारत यात्रा समाप्त हो रही है।
