75 महिला-पुरुषों की हुई ‘घर वापसी’, विधायक भावना बोहरा ने किया आत्मीय स्वागत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

75 महिला-पुरुषों की हुई ‘घर वापसी’, विधायक भावना बोहरा ने किया आत्मीय स्वागत

Date : 17-Sep-2025

(छत्तीसगढ़ - जिला कवर्धा) पंडरिया, 17 सितम्बर – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में लगभग 75 महिला-पुरुषों की ‘घर वापसी’ कराई गई, जिन्होंने पूर्व में विभिन्न कारणों से अपना मूल धर्म त्याग दिया था। इन सभी को भारतीय परंपराओं के अनुसार पुनः उनके मूल धर्म में विधिपूर्वक वापस लाया गया।

विधायक भावना बोहरा ने इन सभी परिवारों का आत्मीय स्वागत करते हुए एक भावुक क्षण में स्वयं उनके पैर पखारे, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। उन्होंने सभी को श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में विधायक बोहरा ने कहा, “सेवा केवल कर्म नहीं, यह हमारे संस्कारों की पहचान है। इन परिवारों का अपनी जड़ों से पुनः जुड़ना सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करता है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास' के विचार को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण व अन्य समुदायों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विधायक बोहरा के इस प्रयास की सराहना की और इसे प्रेरणादायक एवं समाज को जोड़ने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय स्वागत के साथ सेवा दिवस को एक सामाजिक एकता के पर्व के रूप में मनाया गया, जिसने प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

संजू गुप्ता 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement