बीएसएनएल और डाक विभाग ने दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समझौता किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बीएसएनएल और डाक विभाग ने दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समझौता किया

Date : 18-Sep-2025

नई दिल्ली में डाक विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देशभर में बीएसएनएल की मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाने, ग्रामीण इलाकों में डिजिटल खाई को कम करने, और ग्रामीण परिवारों को मोबाइल सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

इस साझेदारी के तहत डाक विभाग अपने एक लाख 65 हज़ार से अधिक डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग बीएसएनएल सिम कार्डों की बिक्री और वितरण के लिए करेगा। यह कदम विशेष रूप से देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने में सहायक होगा।

डाक विभाग, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में, बीएसएनएल नेटवर्क की पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण अंतिम-मील चैनल के रूप में कार्य करेगा, जिससे वित्तीय समावेशन और सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement