चुनाव आयोग दिल्ली में विशेष जांच संशोधन 2025 की तैयारी में जुटा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चुनाव आयोग दिल्ली में विशेष जांच संशोधन 2025 की तैयारी में जुटा

Date : 18-Sep-2025

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली में विशेष जांच पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति पूरी कर ली गई है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2002 में आयोजित एसआईआर की मतदाता सूची दिल्ली सीईओ की आधिकारिक वेबसाइट (www.ceodelhi.gov.in/ElectoralRoll2002) पर अपलोड कर दी गई है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी नामों की पुष्टि के लिए मतदाता सूची का अवलोकन करें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम सूची में सही रूप में दर्ज हो।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement