गुजरात के कच्छ का धोरडो बना सौ फीसदी सोलर विलेज, शनिवार को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुजरात के कच्छ का धोरडो बना सौ फीसदी सोलर विलेज, शनिवार को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

Date : 19-Sep-2025

गांधीनगर, 19 सितंबर। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्लूटीओ) ने ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ (श्रेष्ठ पर्यटन गाँव) के रूप में प्रतिष्ठित

गुजरात के कच्छ का धोरडो गाँव का 100 प्रतिशत सौरीकरण (सोलराइजेशन) किया गया है। शनिवार 20 सितंबर, 2025 को भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।

राज्य सूचना विभाग ने आज अपने बयान में बताया कि मेहसाणा के मोढेरा, खेडा के सुखी तथा बनासकाँठा के मसाली गाँव के बाद धोरडो राज्य का चौथा सोलर विलेज (सौर गाँव) बना है। इससे लोगों का जीवन बहुत आनंदमय और सुविधाजनक होगा ही। साथ ही लोगों का बिजली पर आर्थिक

खर्च भी बहुत कम हो जाएगा।

हर घर में वार्षिक 16 हजार रुपये से अधिक का लाभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत धोरडो गाँव में 100 प्रतिशत आवासीय विद्युत कनेक्शनों का सोलराइजेशन किया गया है। इसके चलते सोलर रूफटॉप की राज्य की क्षमता में वृद्धि होने के साथ धोरडो के आवासीय घर अपनी खुद की बिजली पैदा करने में सक्षम बनेंगे। इस परियोजना के माध्यम से धोरडो के 81 आवासीय घरों के लिए 177 किलोवाट की सोलर रूफटॉप कैपेसिटी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के कारण गाँव के हर बिजली उपभोक्ता को वार्षिक 16,064 रुपये का आर्थिक लाभ होने का अनुमान है। इस परियोजना से वार्षिक 2 लाख 95 हजार यूनिट बिजली उत्पादन की संभावना है। इस परियोजना के कारण ग्रामीणों के बिजली बिल में बचत होने के साथ अतिरिक्त उत्पादित बिजली से भी आय होगी। हर वर्ष बिजली बिल में बचत और अतिरिक्त बिजली की बिक्री से 13 लाख रुपए से अधिक का लाभ होने की संभावना है।

इस संबंध में धोरडो गाँव के सरपंच मियाँ हुसैन ने कहा, “धोरडो सुदूरवर्ती गाँव है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के प्रयासों से इस गाँव में पहले से ही काफी विकास हुआ है। अब पूरे गाँव के घरों में सोलर रूफटॉप लगने से लोगों का बिल बिलकुल कम हो जाएगा और इससे गाँव के लोगों को बहुत लाभ होगा। सरकार की सब्सिडी तथा बैंक ऋण से गाँव के लोगों का बिजली खर्च बिलकुल नहीं के बराबर हो गया है तथा इस कार्य से गाँव के लोगों में अत्यंत हर्ष के भाव हैं।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement