मोदी सरकार में समुद्री व अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क में आया अभूतपूर्व परिवर्तनः सोनोवाल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मोदी सरकार में समुद्री व अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क में आया अभूतपूर्व परिवर्तनः सोनोवाल

Date : 20-Sep-2025

भावनगर, 20 सितंबर। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने समुद्री और अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है।

उन्होंने गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर की बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर के हरे-भरे परिदृश्य तक, गुजरात के जीवंत तटों से लेकर अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की सुदूर दृश्यों तक, देश का हर कोना जल आधारित परिवहन के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ रहा है।

सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए वास्तव में ऐतिहासिक है। ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ-साथ भारत को वैश्विक समुद्री महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ हम खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से गूंज रहा है और साझा सपनों, साझा प्रयासों तथा विकास की साझा प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक दूरदर्शी योजनाओं, साहसिक सुधारों, जनकेंद्रित कार्यक्रमों और परिवर्तनकारी नीतियों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की है।

‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 7,800 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख समुद्री परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्रालय के 66,000 करोड़ रुपये मूल्य के 21 समझौता ज्ञापनों का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम भारत को समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें नई क्रूज टर्मिनल, कार्गो सुविधाएं, एलएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं, तटीय संरक्षण कार्य, राजमार्ग विस्तार तथा स्वास्थ्य एवं शहरी परिवहन परियोजनाएं शामिल हैं। गुजरात में ही 26,354 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement