न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Date : 20-Sep-2025

पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चत्तम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।

इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ। उन्होंने बेंगलुरु के एसजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की और 1990 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की। वर्ष 1993-94 में वे स्टैंडिंग काउंसल रहे और 2006 में केंद्र सरकार ने उन्हें नोटरी नियुक्त किया। 2 जनवरी 2015 को उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 16 मार्च 2015 को उनका तबादला पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में हुआ। वर्ष 2018 में वे पुनः कर्नाटक उच्च न्यायालय के जज बने। 20 अक्टूबर 2021 को उनका स्थानांतरण पटना उच्च न्यायालय में किया गया। तब से वे यहां न्यायिक कार्यों में सक्रिय हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement