इतिहास के पन्नों में 22 सितंबरः महिलाओं को फिल्मों में अभिनय की राह दिखाने वाली अभिनेत्री दुर्गा खोटे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 22 सितंबरः महिलाओं को फिल्मों में अभिनय की राह दिखाने वाली अभिनेत्री दुर्गा खोटे

Date : 21-Sep-2025

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री दुर्गा खोटे का 22 सितंबर, 1991 को निधन हो गया। उन्होंने हिन्दी व मराठी सहित करीब 200 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय किया। आरम्भिक फिल्मों में नायिका की भूमिकाएँ करने के बाद उन्होंने कई चरित्र भूमिकाओं में भी यादगार अभिनय किया।साल 1975 में दुर्गा खोटे को फिल्म विदाई के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। साल 1983 में उन्हें भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला। मराठी में लिखी अपनी आत्मकथा "मी दुर्गा खोटे" (हिन्दी अनुवाद "मैं दुर्गा खोटे" नाम से प्रकाशित) में उन्होंने अपने जीवन संघर्षों का ब्यौरा दिया है।

अन्य अहम घटनाएंः

1789 - अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।

1792 - फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।

1903 - अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए पेटेंट दिया गया।

1914 - मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 - सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 - ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।

1961 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

1966 - अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 - अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।

1980 - ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।

1988 - कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2002 - फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।

2006 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।

- नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।

2007 - ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।

- नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।

जन्म

1979 - रोहित सरदाना - भारतीय समाचार प्रस्तोता थे।

1950 - पवन कुमार चामलिंग - भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल 'सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट' के संस्थापक।

1869 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारतीय समाज सुधारक।

1853 - शारदा देवी - रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी।

निधन

2020 - आशालता वाबगांवकर - मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।

2011 - मंसूर अली खान पटौदी- मशहूर भारतीय क्रिकेटर थे।

1991 - दुर्गा खोटे- हिन्दी व मराठी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement