प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व साहस, संयम और संकल्प की भक्ति से भरा हुआ है, जो सभी के जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कहा, "आज नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की आराधना का पावन दिवस है। मैं कामना करता हूँ कि माँ के प्रेम और आशीर्वाद से सभी का जीवन सौभाग्य और स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।"
श्री मोदी ने इस बार के नवरात्रि पर्व को विशेष बताते हुए कहा कि जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी के मंत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों में भाग लेने का आह्वान किया।
