नौसेना प्रमुख ​चार दिन के श्रीलंका दौ​रे पर, अंतर​राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन​ में हिस्सा लेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नौसेना प्रमुख ​चार दिन के श्रीलंका दौ​रे पर, अंतर​राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन​ में हिस्सा लेंगे

Date : 22-Sep-2025

नई दिल्ली, 22 सितंबर। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी ​सोमवार को श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ​रवाना हुए हैं।​ यात्रा के दौरान​ वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग के व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।​ एडमिरल त्रिपाठी​ कोलंबो में अंतर​राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे, जिसका विषय ​इस बार 'बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य'​ रखा गया है।​ ​

नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि नौसेना प्रमुख श्रीलंका के प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और वाइस एडमिरल कंचना बनगोडा से मुलाकात करेंगे और​ जिसमें समुद्री सुरक्षा, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की पहचान पर ज़ोर दिया जाएगा। भारतीय नौसेना नियमित रूप से वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और अन्य परिचालनात्मक बातचीत के माध्यम से श्रीलंकाई नौसेना के साथ बातचीत करती है, जिसमें श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास, जलमार्ग अभ्यास, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी आदान-प्रदान शामिल हैं।

इसके अलावा दोनों नौसेनाएं नियमित रूप से बहुपक्षीय कार्यक्रमों जैसे हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, गैले वार्ता, मिलन, गोवा समुद्री सम्मेलन, संगोष्ठी, कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेती हैं। श्रीलंका में नौसेना प्रमुख की बैठकें दोस्ती के बंधन को मजबूत करने और साझा रणनीतिक और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर समझ का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई हैं, जो 'महासागर' के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उनकी यह यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों की पुष्टि में पारस्परिक सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement