केंद्र सरकार का राहत पैकेज पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक : राहुल गांधी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्र सरकार का राहत पैकेज पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक : राहुल गांधी

Date : 22-Sep-2025

चंडीगढ़, 22 सितंबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिए गए राहत पैकेज को नाकाफी करार देते हुए सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने इसे पंजाब के लोगों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है एक व्यापक राहत पैकेज तुरंत जारी करें।

राहुल गांधी हाल ही में पंजाब दौरे पर आए थे। राहुल गांधी के रावी पार गांवों में नहीं जाने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पंजाब पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें पाकिस्तान की सीमा से सटे गांवों में जाने से रोक दिया था। सोमवार को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि लोग एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने 10 मिनट का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें लोगों से हुई उनकी बातचीत शामिल है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं। फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement