शादी के बंधन में बंधे हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शादी के बंधन में बंधे हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य

Date : 22-Sep-2025

चंडीगढ़ निवासी प्रो. अमरीन के साथ रचाई शादी

चंडीगढ़, 22 सितंबर । हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब की डॉ. अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में लावां ली। शादी हिंदू व सिख पंरपरा के अनुसार हुई। सुबह करीब 11 बजे दोनों परिवार गुरुद्वारे पहुंचे।

अमरीन कौर, सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। गुरुद्वारे में शादी की रस्में बेहद सादगी से पूरी हुईं। इसमें दोनों तरफ से सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। विक्रमादित्य के साथ उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त मौजूद रहे।

यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी सुदर्शना चूंडावत (राजसमंद की आमेट रियासत से) से 8 मार्च, 2019 को हुई थी। मनमुटाव के चलते दोनों का करीब दो महीने पहले तलाक हो गया। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और वह 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज के बाद विक्रमादित्य अपनी पत्नी अमरीन के साथ होटल ललित पहुंचे, जहां परिजनों ने दोपहर भोजन किया। इसके बाद सभी परिवारिक सदस्य शिमला रवाना हो गए। अब आगे की रस्में हिमाचल में होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement