महाराष्ट्र के ३० जिलों में बाढ़ का कहर, ८ लोगों की मौत और १० घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

महाराष्ट्र के ३० जिलों में बाढ़ का कहर, ८ लोगों की मौत और १० घायल

Date : 23-Sep-2025

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए २२१५ करोड़ रुपये मंजूर

मुंबई, 23 सितंबर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में बताया कि महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से पिछले २४ घंटों में ८ लोगों की मौत हो गई है और १० लोग घायल हो गए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित किसानों की मदद के लिए आज कैबिनेट की बैठक में २२१५ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह मदद की रकम आगामी एक सप्ताह के अंदर ३१.२४ लाख प्रभावित किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़, परभणि, संभाजीनगर, धाराशिव, लातुर आदि जिले में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बीड़ और धाराशिव में बाढ़ की वजह से फंसे लोगों को हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने नौ सेना से अतिरिक्त हेलीकाप्टर की मांग की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में जरुरत पडऩे पर और भी मदद देने की तैयारी की है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें मदद दी जाएगी। साथ ही सभी मंत्रियों को कल से बाढग़्रस्त इलाकों में दौरा करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की स्थानीय स्तर पर मदद करने के लिए अधिकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष औसत से १०२ फीसदी अधिक ९७५ मिमि बारिश दर्ज की गई है। अब भी बारिश हो रही है, इससे जलाशय लबालब भर गए हैं। इससे जलाशयों का पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है। मूसलाधार बारिश और जलाशयों से हो रहे विसर्ग से बाढ़ की स्थिति बनी है, लेकिन सरकार इससे प्रभावित लोगों की हर स्तर पर मदद का प्रयास कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement