प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब के उद्घाटन पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि यह पहल नागरिकों को अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण प्रदान करेगी, डिजिटल अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगी और भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व के पथ पर और मजबूत बनाएगी।
प्रधानमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के पोस्ट का जवाब देते हुए इस बहुआयामी निवेश की भी प्रशंसा की, जिसमें गीगावाट स्तर के डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कदम विकसित भारत के विजन के अनुरूप है और देश की तकनीकी प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
