भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएं निलंबन के बाद पुनः शुरू कर दी हैं। संचार मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि भारतीय डाक ने अमेरिका के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एक नया अनुपालन तंत्र विकसित किया है, जिससे अब डिलीवरी ड्यूटी पेड प्रोसेसिंग संभव हो गई है।
इस नई व्यवस्था के तहत, पूर्ण नियामक अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सीमा शुल्क की प्रक्रिया तेज़ होगी और अमेरिका में डाक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त शुल्क या देरी नहीं होगी। इस पहल से डाक सेवाओं में निर्बाध डिलीवरी संभव होगी।
पहले, अमेरिकी प्रशासन के एक कार्यकारी आदेश के कारण अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। यह निलंबन अमेरिकी सीमा शुल्क द्वारा आयात शुल्क के संग्रह और प्रेषण पर लागू की गई नई नियमों के कारण आवश्यक था।
अब भारत और अमेरिका के बीच बेहतर समन्वय के साथ यह सेवा फिर से शुरू हो गई है, जिससे दोनों देशों के बीच डाक आदान-प्रदान में आसानी होगी।
