कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों पर की समीक्षा बैठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों पर की समीक्षा बैठक

Date : 17-Oct-2025

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसानों की शिकायतों के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद, बीज, कीटनाशक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम किसान पोर्टल से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा की गई।

श्री चौहान ने निर्देश दिया कि शिकायतों के निपटारे के लिए निश्चित समय-सीमा तय की जाए ताकि कोई मामला लंबित न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक किसान पूरी तरह संतुष्ट न हों, तब तक किसी भी शिकायत को बंद न किया जाए। मंत्री ने उन राज्यों की पहचान करने के भी निर्देश दिए जहाँ शिकायतों की संख्या अधिक है और कार्रवाई की गति धीमी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement