प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करेंगे

Date : 29-Oct-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 31 अक्टूबर को दोपहर 2:45 बजे नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की समाज सेवा के 150 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित ज्ञान ज्योति महोत्सव का एक प्रमुख हिस्सा है। शिखर सम्मेलन में “सेवा के 150 स्वर्णिम वर्ष” शीर्षक से एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान में आर्य समाज के योगदान और उसकी परिवर्तनकारी यात्रा को प्रदर्शित करेगी।

इस शिखर सम्मेलन में भारत और विदेशों में आर्य समाज इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो महर्षि दयानंद के सुधारवादी आदर्शों और संगठन की वैश्विक पहुंच की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को दर्शाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement