सरकार आज नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा पहल का शुभारंभ करेगी | The Voice TV

Quote :

" सुशासन प्रशासन और जनता दोनों की जिम्मेदारी लेने की क्षमता पर निर्भर करता है " - नरेंद्र मोदी

National

सरकार आज नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा पहल का शुभारंभ करेगी

Date : 30-Oct-2025

सरकार आज नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा (एमवाईजीएस) पहल का शुभारंभ करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान, आदर्श युवा ग्राम सभा पर एक प्रशिक्षण मॉड्यूल और एमवाईजीएस पोर्टल का भी अनावरण किया जाएगा। पंचायती राज मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी को मज़बूत करना और छात्रों को ग्राम सभा सत्रों में शामिल करके सहभागी स्थानीय शासन को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह पहल देश भर के एक हज़ार से ज़्यादा स्कूलों में शुरू की जाएगी।

 

 

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. सत्यपाल सिंह बघेल और जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पहल पंचायती राज मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय का एक संयुक्त प्रयास है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement