ट्राई ने ड्राफ्ट प्रस्तावों पर सुझाव देने की तारीख 7 नवंबर तक बढ़ाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ट्राई ने ड्राफ्ट प्रस्तावों पर सुझाव देने की तारीख 7 नवंबर तक बढ़ाई

Date : 31-Oct-2025

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर । दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने लोगों और उद्योग संगठनों को अपने दो ड्राफ्ट प्रस्तावों पर राय देने के लिए अब 7 नवंबर तक का समय दिया है। पहले सुझाव भेजने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। संचार मंत्रालय के अनुसार, ट्राई ने 16 अक्टूबर को ‘टेलीकम्युनिकेशन टैरिफ (बहत्तरवां संशोधन) आदेश, 2025’ और ‘द रिपोर्टिंग सिस्टम ऑन अकाउंटिंग सेपरेशन (संशोधन) विनियम, 2025’ जारी किए थे। हितधारकों और उद्योग संगठनों ने इन पर राय देने के लिए अधिक समय मांगा था, जिसके बाद यह समयसीमा बढ़ाई गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement