देवउठनी एकादशी आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

देवउठनी एकादशी आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की

Date : 01-Nov-2025

भाेपाल, 1 नवंबर  आज देशभर में देवउठनी ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है और ये हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है और मान्यता है कि वे इस दिन चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं। मध्य प्रदेश में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में इसे ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने शनिवार को साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देवउठनी एकादशी एवं तुलसी जी विवाह की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर श्री हरि विष्णु से प्रार्थना है कि आपके जीवन में मांगलिक प्रसंग सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता प्रदान करें, कुटुंब में धन-धान्य की सतत वृद्धि हो।

उल्लेखनीय है कि देवउठनी एकादशी कार्तिक शुक्ल की एकादशी को मनाई जाती है। ये दीपावली से 11वें दिन मनाया जाता है। इसे कई रूपों में लोग मनाते हैं। सामान्य रूप से देखा जाए तो ये त्योहार तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन माता तुलसी का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह हुआ था। गन्ने का मंडप सजाकर लोग रात में पर्व को मनाते हैं। तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह एक तरह से आनंद उत्सव की तरह मनाया जाता है। शास्त्रों के जानकार कहते हैं कि आज के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा या नींद से जागते हैं। भगवान विष्णु के इस योगनिद्रा से जागने के बाद से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। आज के दिन से ही विवाह की शुरुआत हो जाती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement