राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्थापना दिवस पर नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्थापना दिवस पर नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी शुभकामनाएं

Date : 01-Nov-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में कहा कि इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भारत की प्रगति और विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये क्षेत्र अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि वह इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी नागरिकों की निरंतर समृद्धि, कल्याण और प्रगति की कामना करती हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement