मुंबई एयरपोर्ट पर 4.7 किग्रा कोकीन सहित 5 गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुंबई एयरपोर्ट पर 4.7 किग्रा कोकीन सहित 5 गिरफ्तार

Date : 01-Nov-2025

मुंबई, 01 नवंबर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर विशेष अभियान के तहत 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन का मूल्य 47 करोड़ रुपये आंका गया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

डीआरआई अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान शुरु किया गया है। इसी अभियान में डीआरआई की टीम ने कोलंबो से आई एक महिला यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका। उसके सामान की जाँच करने पर कॉफी पाउडर के नौ पैकेटों में सफेद रंग का पदार्थ छिपा हुआ पाया गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद चार अन्य आरोपितों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत कुल पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement