यह जनसमर्थन बता रहा है कि अबकी बार बिहार से राजग बाहर : अखिलेश यादव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

यह जनसमर्थन बता रहा है कि अबकी बार बिहार से राजग बाहर : अखिलेश यादव

Date : 01-Nov-2025

पटना/दरभंगा, 1 नवंबर । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और केंद्र तथा राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा।

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये जनसमर्थन और जोश बता रहा है कि अबकी बार बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस्तमाली पार्टी है, वो इस्तेमाल करने के बाद लोगों को बर्बाद करती है।

उन्होंने कहा कि लोग पलायन की बात कर रहे हैं, आप ही बताओ आज बिहार में पलायन क्यों है? वास्तव में यह भाजपा की वजह से है। बिहार की जनता इस बार भाजपा का पलायन कराने जा रही है और तेजस्वी नौकरी देने जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमे खुशी है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अवध में भजपा हराने का काम किया है, इस बार मगध में भी हार होने जा रही है।

अखिलेश ने सोने के दाम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोने की कीमत कहां पहुंच गई, अगर हमारी बहन-बेटी की शादी होगी,तो बताओ छोटी से छोटी चीज भी क्या हम दे पाएंगे?

उन्होंने कहा कि बिहार का परिणाम ही दिल्ली की सरकार को हिला देगा, अब यह सरकार नहीं चलने वाली। भाजपा की कई टीमें लड़ रही हैं। एक ए टीम, एक बी टीम और एक पी टीम भी है, इनसे सावधान रहना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement