"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान को मिले तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, प्रधानमंत्री ने की तारीफ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान को मिले तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, प्रधानमंत्री ने की तारीफ

Date : 01-Nov-2025



नई दिल्ली, 1 नवंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" (एसएनएसपीए) को तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मिले हैं। शनिवार को इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा यह बहुत ही सराहनीय है। ऐसे जन-आंदोलन, महिला सशक्तिकरण के हमारे प्रयासों को गति देते हैं और हमारी नारी शक्ति के जीवन में परिवर्तनकारी प्रभाव डालते हैं।

उल्लेखनीय है कि "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान"को मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के तहत एक महीने में स्वास्थ्य सेवा प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण कराने वाले सबसे ज़्यादा लोग – 3,21,49,711 (3.21 करोड़ से ज़्यादा),

एक हफ़्ते में ऑनलाइन स्तन कैंसर की जाँच के लिए पंजीकरण कराने वाले सबसे ज़्यादा लोग – 9,94,349 (9.94 लाख से ज़्यादा) और

एक हफ़्ते में ऑनलाइन महत्वपूर्ण संकेतों की जाँच के लिए पंजीकरण कराने वाले सबसे ज़्यादा लोग (राज्य स्तर पर) – 1,25,406 (1.25 लाख से ज़्यादा) शामिल है।

प्रधानमंत्री ने पोषण माह के साथ मिलकर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ किया। यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य शीघ्र पहचान को मज़बूत करना, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करना और एक मज़बूत एवं स्वस्थ भारत के लिए परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सशक्त बनाना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement