राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड विधानसभा के रजत जयंती सत्र को करेंगी संबोधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड विधानसभा के रजत जयंती सत्र को करेंगी संबोधित

Date : 03-Nov-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। यह सत्र राज्य की स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा परिसर में सत्र की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

यह विशेष सत्र उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, पिछले 25 वर्षों की विकास यात्रा और राज्य के भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। सत्र के दौरान राज्य की प्रगति और आने वाले वर्षों के विकास रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता स्वागत भाषण देंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए देहरादून में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू कल तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुँची थीं। आज वे नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी, साथ ही नैनीताल में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement