तेलंगाना दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी दो-दो लाख की सहायता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तेलंगाना दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी दो-दो लाख की सहायता

Date : 03-Nov-2025

नई दिल्ली, 03 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई दुर्घटना में लोगो की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि रंगारेड्डी जिले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement