भारतीय नौसेना का जहाज 'सावित्री' मॉरीशस के पोर्ट लुइस बंदरगाह पर पहुंचा | The Voice TV

Quote :

" सुशासन प्रशासन और जनता दोनों की जिम्मेदारी लेने की क्षमता पर निर्भर करता है " - नरेंद्र मोदी

National

भारतीय नौसेना का जहाज 'सावित्री' मॉरीशस के पोर्ट लुइस बंदरगाह पर पहुंचा

Date : 03-Nov-2025

नई दिल्ली, 03 नवंबर। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) 'सावित्री' दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में एक दीर्घकालिक परिचालन तैनाती के तहत मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचा है। मॉरीशस के राष्ट्रीय तटरक्षक बल ने जहाज का गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण स्वागत किया। इस जहाज की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत रक्षा सहयोग की पुष्टि करने के साथ ही यह साझेदारी आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और समान समुद्री हितों पर आधारित है।

भारतीय युद्धपोत सावित्री मॉरीशस के राष्ट्रीय तटरक्षक बल (एनसीजी) के जहाजों और विमानों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण संयुक्त अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) निगरानी गतिविधियां करेगा। इस संयुक्त निगरानी का उद्देश्य मॉरीशस के समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करना और साथ ही भारतीय नौसेना और मॉरीशस एनसीजी के बीच अंतर-संचालन और समन्वय को बढ़ाना है। बंदरगाह प्रवास के दौरान जहाज का चालक दल विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक बातचीत में शामिल होगा।

संयुक्त अभियानों का संचालन करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का एनसीजी कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दोनों नौसेनाओं के कर्मी मैत्रीपूर्ण खेलों के एक दौर में एक मजबूत सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए एक साथ आएंगे। इसके अलावा यह जहाज आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय समुदाय के बीच समुद्री रक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ेगी और संबंधों को मजबूती मिलेगी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement